June 13, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं : राज्यपाल और सीएम बघेल ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, पहली बार बेटी इतिश्री भी साथ

droupadi-murmu1234

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच गई हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर जवान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी हैं। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। पेशे से बैंकर इतिश्री अपने पिता श्यामचरण मुर्मू और दो भाइयों को खोने के बाद बेहद कठिन समय में मां द्रौपदी मुर्मू का सहारा बनीं थीं।

एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर ने उनकी अगुवाई की। साथ ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और सेना के जवान भी वहां मौजूद हैं।

error: Content is protected !!