September 12, 2026

MP : राजेंद्र नामदेव बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष

ddddddddddddddd

मैहर। मध्य प्रदेश के लोकप्रिय समाजसेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेंद्र नामदेव को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तहत उन्होंने मजदूरों के अधिकारों एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई है।

राजेंद्र नामदेव की नियुक्ति से मैहर सहित प्रदेश के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी सक्रिय सामाजिक भागीदारी और विभिन्न समुदायों में मजबूत पकड़ को देखते हुए संगठन ने यह पद उन्हें सौंपा है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे मैहर का गौरव बताया है। उनके नेतृत्व में मजदूर हितों के संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं।

इस अवसर पर जनसमस्या समाधान समिति अध्यक्ष अभिषेक पांडे, बजरंगी सेना प्रमुख महेश तिवारी, समाजसेवी महेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासियों ने खुशी जताई।

मैहर क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है क्योंकि प्रदेश स्तर पर मंत्री पद का अवसर प्राप्त किए बिना ही कोई नेता प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन हो रहा है।

बधाई देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा , राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पाण्डेय, सलिल तिवारी, राजू उरमालिया, रवि सर्राफ, प्रिंस शर्मा, रमेश चौरसिया, राहुल नामदेव, मुकेश, नितिन ताम्रकार, कुलदीप तिवारी, बबला मिश्रा, सत्यवान सिंह, मोहित बढ़गैया, पप्पू पांडे सहित अनेक समर्थक शामिल रहे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!