June 25, 2026

कवर्धा : अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 25 घायल, 4 की हालत गंभीर

accident

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक बड़े सड़क हादसे की खबर है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।  हादसे में ट्राली में सवार 25  लोग घायल हुए है जिसमें से 4 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।  घायलों में महिला, पुरुष और छोटे छोटे बच्चे भी शामिल है। 

जानकारी के मुताबिक घायल सभी लोग छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने नेऊन गए हुए थे।  जहां से वापस लौटने के दौरान ये हादसा हो गया।  जिले के स्वास्थ्य केंद्र में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

error: Content is protected !!