October 24, 2026

पद्मविभूषण तीजन बाई के सेहत को लेकर CM बघेल गंभीर, तत्काल लिया संज्ञान, डॉक्टरों की टीम पहुंची घर,बेहतर इलाज के दिए निर्देश

tizan-helth

FILE PHOTO

रायपुर। विख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद सीएम बघेल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए. सीएम बघेल के संज्ञान लेते ही डॉक्टरों की टीम ने उनके घर पहुंचकर उनकी जांच की।

बता दें कि, पद्मश्री तीजन बाई की स्वास्थ्य समस्या की जानकारी होने पर मुख्य चिकित्सा औऱ स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. जे पी मेश्राम के निर्देश पर बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चिकित्सा अधिकारी दल को निर्देशित किया. जिसके बाद डॉक्टर भुवनेश्वर कठोतिया औऱ नर्सिंग स्टाफ गुलशन खलखो ने अतिशीघ्र उनके निवास गनियारी में पहुंचकर उनकी जांच की।

डॉ. कठोतिया ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद और उनके सेक्टर 9 हॉस्पिटल से पूर्व से चल रहे इलाज, दवाओं आदि की जानकारी ली और उचित परामर्श दिया. उनके परिजनो ने मेडिकल टीम को वर्तमान में घर में ही स्वास्थ्य लाभ देने का निवेदन किया. जानकारी के अनुसार, पूर्व से कोरोनरी आर्टरी डिसीज, हाइपरटेंशन,डायबिटीज , स्ट्रोक विथ रेसीड्यूल परेसिस आदि का इलाज चल रहा है. उनके सलाहकार चिकित्सक द्वारा सुझाई गई दवाइयां ले रहीं हैं।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!