October 26, 2026

VIDEO- रायपुर: मजदूर की मौत के बाद डायनामाइट लगा कर ढहाई गई 18 साल पुरानी जर्जर पानी टंकी

tanki

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित जर्जर पानी टंकी के  मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत की मौत के बाद आज नगर निगम ने उसे विस्फोटक लगा कर ढहा दिया है। यही कार्रवाई पहले ही कर ली गई होती, तो मजदूर की जान बच सकती थी। 

https://www.facebook.com/janrapatcg/videos/608315766708909/

जानकारी के मुताबिक 18 साल पहले बनी निगम की पानी टंकी के 200 पॉइंट पर 13 किलोग्राम डायनामाइट लगाकर एक्सपर्ट चार्टेड इंजीनियर बीएस ग्रेवाल के मार्गदर्शन में विस्फोट किया गया।  पानी टंकी को ढहाने से पहले भाटागांव के आस पास के आधा किलोमीटर तक सभी घरों को खाली कराया लिया गया था।  विस्फोट के दौरान कोई अनहोनी न हो, इसलिए घटना स्थल पर सीएसपी, एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे। 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!