April 26, 2026

CG : VIP ड्यूटी में था ASI का नाम, लेट हुए तो घर बुलाने पहुंचा आरक्षक, कमरे का नजारा देखकर उड़ गए होश

ASI

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक एएसआई ( ASI ) की लाश मिली है। ASI शेषनाथ चौबे की मौत कैसे हुई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन संदिग्ध मौत के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कवर्धा जिलें में किसी बड़े नेता का प्रोग्राम था। उनकी ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन जब समय से वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई।

VIP ड्यूटी में था नाम
शेषनाथ चौबे चिल्फी थाने में पदस्थ थे। एएसआई की ड्यूटी VIP आगमन के लिए लगाई गई थी। जब समय से वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो एक आरक्षक उन्हें बुलाने के लिए उनके घर पहुंचा। लेकिन वे कमरे में मृत अवस्था में मिले।

स्टॉफ को दी जानकारी
जिस आरक्षक को एएसआई को बुलाने के लिए भेजा गया था उसने बताया कि वह घर के बाहर से आवाज लगा रहा था लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने खिड़की से अंदर देखो तो एएसआई अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे उसके बाद वह अंदर पहुंचा। उसने मामले की जानकारी स्टॉफ के अधिकारियों को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस की टीम ने मामले की जानकारी ASI के परिजनों को दी। वहीं, शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा की एएसआई की मौत किन कारणों से हुई है। उन्होंने कहा कि मर्ग कायम कर लिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। DSP कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

1992 में हुए थे भर्ती, कई स्थानों पर दे चुके थे सेवा
परिजनों ने बताया कि एएसआई शेषनाथ चौबे 1992 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह राजनांदगांव से आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। परिजनों ने बताया कि अभी हाल ही में उनका ट्रांसफर हुआ था। वह अप्रैल 2025 से थाना चिल्फी में पदस्थ थे।

error: Content is protected !!