October 25, 2026

जान पर खेलकर प्यासी चीता और उसके 4 शावकों को पिलाया पानी, अब युवक की चली गई नौकरी

cheeta

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकलकर ग्रामीण इलाकों मे पानी की तलाश में प्यासी घूम रही मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावकों को पानी पिलाना युवक को भारी पड़ गया. वन विभाग में चालक पद पर तैनात युवक का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद विभाग ने युवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

कूनो नेशनल पार्क से भागी मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावकों को पानी पिलाते हुए वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ. वीडियो में युवक कैन से पानी एक बर्तन में उड़ेलता है और चीते किसी पालतू जानवर की तरह बर्तन से पानी पीते हैं और फिर वापस अपनी जगह लौट जाते हैं.

प्रबंधन ने चीता को पानी पिलाने वाले वन विभाग के कर्मचारी को संस्पेंड किया
गौरतलब है वन विभाग ने कूनो नेशनल पार्क से भागी मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावकों को लेकर जारी एक निर्देश में आस-पड़ोस के गांववालों को सलाह दी थी कि मादा चीता से उचित दूरी बनाकर रखें और उसे खाने के लिए कुछ न दें, लेकिन जब वन विभाग का चालक द्वारा चीता को पानी पिलाते हुए वीडियो वायरल हुआ तो विभाग ने उसे संस्पेंड कर दिया.

पालतू जानवरों की तरह चीतों का झुण्ड बर्तन में रखे पानी के पास जमा हो गया
रिपोर्ट के मुताबिक कूनो नेशनल पार्क से चीतों को पार्क से सटे हुए गांव का इलाका खूब रास आ रहा है. बताया जाता है भीषण गर्मी में प्यासी मादा चीता ज्वाला अपने 4 शावकों के साथ गांव के एक किसान के खेत में बैठी थी, तभी वहां पहुंचे युवक ने पानी लेकर उनके करीब पहुंचा, तो पालतू जानवर की तरह चीतों का झुण्ड पानी के पास जमा हो गया.

किसान के करीब किसी पालतू जानवर की तरह व्यवहार करते नजर आए मादा चीता और उसके 4 शावकों ने छककर पानी पिया और फिर बिना युवक को नुकसान पहुंचाए लौट गए. हालांकि चीतों के पास जान जोखिम में डालकर पहुंचे किसान युवक पर प्यासे चीते हमला कर सकते थे.

वीडियो वायरल से चीतों की सुरक्षा को लेकर कूनो प्रबंधन के दावों की खुली पोल
प्यास से परेशान चीतों का पानी पिलाने वाले युवक का वीडियो वायरल होने के बाद चीतों की सुरक्षा को लेकर उन दावों की पोल खुल गई, जो कूनो प्रबंधन अक्सर करती नजर आती है, जिसकी खीज ही कहेंगे कि जब उन्हें पता चला कि युवक वन विभाग का कर्मचारी है, तो उसे निलंबित कर दिया गया.

चीतों पर गांववालों द्वारा पथराव करने की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब हुई थी वायरल
उल्लेखनीय है कुनो से बाहर निकलने वाले चीतों पर 24 घंटे नजर बनाए रखने के लिए उनके पीछे-पीछे चलने वाली चीता मॉनिटरिंग टीम ने चीतों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि, यह घोर लापरवाही है, क्योकि चीते इंसानों को और शिकारी चीतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अभी हाल में चीतों पर गांववालों द्वारा पथराव करने की तस्वीर वायरल हुई थी.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!