March 6, 2026

नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

naxal-hatya
०० बीजापुर में शादी में शामिल होने आया था सरपंच पति, नक्सलियों ने मारी गोली

रायपुर| बीजापुर में नक्सलियों ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता आड़ावली गांव की सरपंच का पति भी है। वह एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जहां ग्रामीण वेशभूषा धारण किए माओवादियों ने उसे गोली मार दी। मामला जिले के कुटरू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेसी कार्यकर्ता धनश्याम मंडावी नक्सलियों के निशाने पर था। नक्सली इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक करते थे। बुधवार शाम घनश्याम ताडमेर गांव में एक विवाह के समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, तो उस दौरान माओवादियों को घनश्याम के आने की भनक लगी। इसके बाद करीब आधा दर्जन से अधिक माओवादी गांव पहुंच गए। उन्होंने धनश्याम को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ का माहौल भी हो गया था। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल की तरह भाग गए। वहीं ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही जवान भी मौके पर पहुंच गए थे। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!