June 15, 2026

कल्याण-नासिक हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, 2 घायल

car-accident-1695

मुंबई। महाराष्ट्र के कल्याण-नासिक हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे 5 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मृत लोगों की पहचान जगदीश महेंद्रसिंग डावर, सुरमल मांजरे, दिनेश तारोले के रूप में हुई है। ये लोग मध्य प्रदेश से थे और महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे। मृतक काम के बाद घर लौट रहे थे, इसी दौरान ये घटना घटित हुई।

error: Content is protected !!