February 7, 2026

अमित शाह के दौरे के पहले बड़ी कामयाबी : 1.61 करोड़ के इनामी 51 नक्सलियों नें किया सरेंडर, कई आधुनिक हथियार हुए बरामद

BSTTT

रायपुर। छतीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने या रही है जहां केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है जहां, नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बस्तर संभाग में शनिवार को 51 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया।

इन नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 61 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सरेंडर उसी दिन हुआ जब जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

बीजापुर में 30, सुकम में 21
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पाटिलिंगम के अनुसार, बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 20 महिलाएं शामिल हैं। वहीं पड़ोसी सुकमा जिले में 21 नक्सलियों, जिनमें 14 महिलाएं हैं, ने मुख्यधारा में वापसी की। सभी आत्मसमर्पण बस्तर पुलिस की “पूना मार्गेम” पुनर्वास योजना के तहत हुए। कुल 51 आत्मसमर्पण करने वालों में 34 महिलाएं हैं।

बता दें, इससे एक सप्ताह पहले 30 जनवरी को सुकमा जिले में चार नक्सलियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया था, जिन पर कुल 8 लाख रुपये का इनाम था। ये नक्सली दक्षिण बस्तर डिवीजन के किस्ताराम एरिया कमेटी से जुड़े थे।

पुलिस को सौंपे हथियार
पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सली राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, बेहतर सड़क संपर्क, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और लगातार चल रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों से प्रभावित थे। सरेंडर करने वालों में सोढ़ी जोगा पर 5 लाख रुपये का इनाम था, जबकि अन्य पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने कई हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपे।

नक्सलियों का होगा पुनर्वास
अधिकारियों ने बताया कि किस्ताराम और गोलापल्ली क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैंपों से नक्सल गतिविधियों पर काफी अंकुश लगा है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को सरकारी नीति के अनुसार पुनर्वास, आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने शेष नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!