September 23, 2026

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 20,903 नए मामले आए, अब तक 18,213 मौतें

corona-432

नई दिल्ली।  भारत में कोविड-19 के 24 घंटे में सर्वाधिक 20,903 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 6.25 लाख के पार चली गई. संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या 18,213 हो गई है।  महज छह दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार हुई थी।  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज, शुक्रवार को पूर्वाह्न आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 6,25,544 हो गई। 

मंत्रालय के अनुसार देश में अब भी 2,27,439 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है जबकि इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 3,79,891 हो गई है. इनमें एक दिन में स्वस्थ हुए 20,031 लोग शामिल हैं. 

देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच राज्य – महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश हैं. इनमें महाराष्ट्र शीर्ष पर है, जहां कुल 1,86,626 पॉजिटिव केस दर्ज किए जा चुके हैं. उसके बाद तमिलनाडु (93,392), दिल्ली (92,172) गुजरात (33,913) और उत्तर प्रदेश (24,825) हैं.संक्रमण से सर्वाधिक मौतों वाले शीर्ष पांच राज्य

कोरोना संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा 8,178 मौतें भी महाराष्ट्र में ही हुई हैं. उसके पीछे दिल्ली (2864), तमिलनाडु (1,321)  और उत्तर प्रदेश (735) हैं.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!