रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नए आयुक्त जनसंपर्क (CPR), CEO संवाद का भी अतिरिक्त प्रभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारी रजत बंसल को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त (CPR) नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें संवाद (Communication Wing) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में भी मिली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल वर्तमान में विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के पद पर पदस्थ हैं। अब उन्हें आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में भी पदस्थ किया गया है।
खनिज और जनसंपर्क विभाग भी उनके पास
सरकार ने रजत बंसल को एक साथ कई अहम विभागों की जिम्मेदारी दी है। आदेश के मुताबिक उन्हें:
आयुक्त, जनसंपर्क (CPR)
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद
संचालक, भौतिकी एवं खनिकर्म
प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम
का अतिरिक्त प्रभार (Additional charge) सौंपा गया है।
समन्वय को मजबूत करने की कोशिश
सरकार का यह फैसला प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और तेजी लाने के उद्देश्य से लिया गया है। एक ही अधिकारी को कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी देकर शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।
पहले रवि मित्तल थे जनसंपर्क आयुक्त
रजत बांसल से पहले जनसम्पर्क आयुक्त के पद पर छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी रवि मित्तल (CG:2016) थे। जिनको बीते 19 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया था। जिसके बाद से ही पद खली था।
एक साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
रजत बंसल को एक साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से यह स्पष्ट है कि सरकार उन पर भरोसा जता रही है। अब उनकी भूमिका राज्य के सूचना तंत्र और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने में अहम मानी जा रही है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
