भूमिहीन मजदूरों को बड़ा तोहफा : बलौदाबाजार से CM विष्णुदेव साय ने खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपए
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलोदाबाजार से ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत करीब 5 लाख भूमिहीन कृषि श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में लगभग 500 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपेड ग्राउंड में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और जिला प्रशासन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद सीएम मंच पर पहुंचे और योजना के तहत राशि वितरण की प्रक्रिया शुरू की।
श्रमिक सम्मान का बना ऐतिहासिक दिन
आज बलौदाबाजार की धरती श्रमिक सम्मान की साक्षी बनी, जब साय सरकार ने 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में 495 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित करने की पहल की। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए भेजी गई।
योजना से मजदूरों को सीधा लाभ
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का उद्देश्य उन मजदूरों को आर्थिक सहारा देना है, जिनके पास कृषि भूमि नहीं है। इस योजना के तहत दी जा रही सहायता राशि से मजदूर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
मंच से किया राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से ही डीबीटी के माध्यम से करोड़ों रुपए की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की। इससे पारदर्शिता के साथ-साथ लाभार्थियों तक बिना किसी बिचौलिये के सहायता पहुंच सुनिश्चित हुई।
सरकार का बड़ा संदेश
इस कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया कि श्रमिकों और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए वह प्रतिबद्ध है। सरकार की इस पहल से लाखों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।
