February 12, 2026

छत्तीसगढ़: मास्क अनिवार्य, उल्लंघन किया तो देना होगा सौ रूपये जुर्माना

coronavirus-ap

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब अगर बिना मास्क या फेस कव्हर के कोई भी दिखा तो सीधे चालान किया जायेगा। सूबे में आज से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में इस बात का फैसला लिया गया। राज्य में हर नागरिक के लिए अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क या फेस कव्हर के पाए जाने पर सौ रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा।  

इसके अलावा सभा और अन्य तरह के कार्यक्रम आयोजन पर अभी पूरी तरह से रोक बरकरार रहेगी। राज्य और केन्द्र सरकार की एडवाइजरी के अनुसार जो गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा।  लॉकडाउन के लिए तय किये मापदंडों के तहत ही बाकी कार्य यथावत चलते रहेंगे। 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!