October 29, 2026

CG : कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन; जिला स्तर पर ED का जलाएंगे पुतला, 3 मार्च को ईडी ऑफिस के बाहर हल्ला बोल

image-20222

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय में ईडी की दबिश के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है. ED के खिलाफ कांग्रेस कल यानि शनिवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर ED का पुतला दहन करेगी. वहीं 3 मार्च को ED ऑफिस के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. यह निर्णय आज की बैठक में सीनियर नेताओं से चर्चा कर लिया गया. प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया.

जानिए पूरा मामला
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मंगलवार को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची थी. एक समन जारी कर सुकमा-कोंटा में बने कांग्रेस कार्यालय भवन को लेकर जवाब मांगा है. ईडी ने साल 2018 से 2023 के बीच में सुकमा जिले के कोंटा में बने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की लागत और उसके निर्माण के लिए आई राशि के संबंध में जानकारी देने को कहा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू से ईडी की टीम ने बातचीत की. इसके बाद एक समन जारी लौट गए थे.

नोटिस का जवाब देने 27 फरवरी को कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे थे. वे 30 पन्नों में जवाब लेकर गए थे, जिसमें सुकमा और कोंटा के राजीव भवन के निर्माण का पाई-पाई का हिसाब था. कई घंटों तक पूछताछ के बाद ईडी ने गैंदू को छोड़ा था.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!