March 6, 2026

भाजपा के पूर्व विधायक पर पत्नी ने लगाया शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

ramji bharti

०० पूर्व विधायक की पत्नी ने कहा, पति के है दूसरी महिला से अवैध संबंध, धोखाधड़ी का भी लगाया आरोप 

रायपुर| राजनांदगांव के डोंगरगढ़ से भाजपा के विधायक रह चुके रामजी भारती पर उनकी पत्नी रमा भारती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रमा भारती ने कहा कि रामजी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनकी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। रमा भारती ने पति पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। साथ ही शासन से न्याय दिलाने की मांग की है। रमा भारती पारिवारिक विवाद के चलते करीब एक साल से अलग रह रही हैं।

डोंगरगढ़ में रमा भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी उनका तलाक नहीं हुआ है। मामला पारिवारिक कोर्ट में है, लेकिन रामजी ने दूसरी महिला से अवैध संबंध बना लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका राजनांदगांव में एक मकान है, जिसे फर्जी तरीके से राम जी भारती बेचने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि उनकी एक एलआईसी  की पॉलिसी थी, जिसे रामजी ने फर्जी तरीके से खत्म कराकर रुपए ले लिए।

रमा भारती के भाई दूजे खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को रामजी भारती ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। फर्जी दस्तावेज के जरिए पॉलिसी का आहरण कर लिया। राजनांदगांव में जो मकान है, उसका फर्जी इकरारनामा बनवाकर नोटिस भिजवाया है। इस सबको लेकर कोतवाली में ऍफ़आईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा एलआईसी अफसरों से भी फर्जीवाड़े को लेकर शिकायत की गई है। हम लोग अब शासन से न्यास चाहते हैं।
भाजपा नेता रामजी भारती डोंगरगढ़ विधानसभा से 2008 से 2013 तक विधायक रह चुके हैं। इस दौरान वे अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। रामजी की पत्नी का आरोप है कि उन्हें धमकी भी दी गई कि कहीं भी शिकायत कर लो, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। एक साल पहले उन्हें घर से निकाला गया, शिकायत और ऍफ़आईआर  के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!