October 20, 2026

कोयला क्षेत्र में कमर्शियल माइनिंग होगी और सरकार का एकाधिकार खत्म होगाः वित्तमंत्री

sitaramanda

नई दिल्ली।  वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आर्थिक राहत पैकेज को लेकर चौथी प्रेस वार्ता की।  वित्तमंत्री ने कहा कि आज घोषित किए जा रहे संरचनात्मक सुधारों से उन क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ेगा जो विकास के नए क्षितिज हैं, नए निवेश को बढ़ावा देते हैं।  उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और रोजगार सृजन करते हैं। 


इसी क्रम में वित्तमंत्री ने बताया कि कोयला खनन में सरकार अपना एकाधिकार खत्म करेगी. अब निजी क्षेत्र को कोयला खनन की इजाजत मिलेगी. उन्होंने कहा कि कोल के आयात को घटाना और कोयले के प्रोडक्शन में आत्मनिर्भर बनना है ताकि सही कीमत पर ज्यादा कोयला मुहैया हो सकें.
वहीं, उन्होंने बताया कि कोयला सेक्टर में मौके बढ़ाने के लिए सरकार 50 हजार करोड़ का निवेश करेगी. उन्होंने कहा कि ज्यादा कंपनियां आएंगी तो ज्यादा कोयला निकलेगा. 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!