September 20, 2026

मुख्यमंत्री ने पोड़गांव में हुई बस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर किया गहरा दुःख व्यक्त

cm-shok

घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार कराने के दिए निर्देश

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर ने बताया कि कांकेर से अंतागढ़ जा रही बस पोड़गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है तथा 10 घायलों को उचित उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया हैं। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ में किया गया है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!