October 29, 2026

राज्योत्सव : जनसम्पर्क के स्टॉल में प्रतियोगी युवाओं का हुजूम

jansampark

छत्तीसगढ़ के जनजीवन और विकास पर आधारित पठनीय सामग्री हासिल करने की ललक

रायपुर| राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में आयोजित राज्योत्सव के दौरान जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आम जनता के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।

प्रदर्शनी के तीनों दिन जनसम्पर्क के स्टॉल में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से जनजीवन में आए सकारात्मक बदलाव और विकास की जानकारी हासिल करने के लिए सभी आयु वर्ग के लोगों का हुजूम बना रहा। रेल्वे, बैकिंग, व्यापम से लेकर लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं ने स्टॉल में रखी प्रचार सामग्री, पाम्पलेट, पाकेट बुक प्राप्त करते दिखे। जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियां के प्रचार-प्रसार के लिए प्रकाशित प्रचार सामग्री निःशुल्क प्रदाय की जा रही है।

जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जिसमें योजना की जानकारी के साथ-साथ उपलब्धि भी प्रदर्शित की गई है। युवा इन जानकारियों का अवलोकन करने के साथ-साथ उसे नोट भी कर रहे है। विभाग द्वारा किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं सहित अन्य वर्गों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रकाशित पाकेट बुक ‘न्याय का नया अध्याय‘ की विद्यार्थियों और युवाओं में भारी डिमांड है। स्टॉल में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत की प्रस्तुति भी लोगों को बेहद लुभा रही है। गीत-संगीत की प्रस्तुति के दौरान युवा उत्साहित और थिरकते नजर आते हैं।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!