October 24, 2026

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत

karmchari

अम्बिकापुर| स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित संभागीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। सीतापुर में पदस्थ डॉ संयोगिता पैकरा, असोला उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम सीता सोनी एवं मंजू तिर्की, आमगांव सब हेल्थ सेंटर की एएनएम उमेत्री सिंह तथा नवापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लगातार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री विलास संदीपान भोस्कर, सीजीएमएससी के संचालक श्री अभिषेक सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!