July 29, 2026

आपको कैसे पता चीन ने भारत की जमीन हड़पी? राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

rahul_gandhi_13_april

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर सख्त टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि आपको कैसे पता कि चीन ने भारत की जमीन हड़पी है। अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर, 2022 को भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच झड़प के बाद भारतीय सेना पर उनकी कथित टिप्पणी को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की खिंचाई की। राहुल गांधी ने कथित तौर ये कमेंट ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है? विश्वसनीय जानकारी क्या है? अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते। जब सीमा पार कोई विवाद होता है… तो क्या आप ये सब कह सकते हैं? आप संसद में सवाल क्यों नहीं पूछ सकते?

सुप्रीम कोर्ट ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ अधीनस्थ अदालत में कार्यवाही पर रोक लगाई। भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर उच्चतम न्यायालय ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आप ऐसी बातें नहीं कहेंगे।

शीर्ष कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि आपको कैसे पता चला कि 2,000 किलोमीटर जमीन चीन ने कब्जा ली है। सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी को उनकी टिप्पणी के लिए जमकर फटकार लगाई। हालांकि, सुनवाई के दौरान उन्हें राहत भी प्रदान की है। इस संबंध में निचली अदालत में आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!