October 31, 2026

TRP भ्रष्टाचार मामले में बार्क के पूर्व कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार

partho

मुंबई।  मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गुरुवार को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के पूर्व कार्यकारी अधिकारी को पुणे से टेलिविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) के कथित घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है. 

कुछ टीवी चैनलों द्वारा टीआरपी से छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार होने वाले आरोपी पार्थ दासगुप्ता 15वें व्यक्ति हैं.

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पुणे जिले के राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने गिरफ्तार किया है और दासगुप्ता को शुक्रवार को यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा.इससे पहले सीआईयू ने बार्क के पूर्व मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) रामिल रामगढ़िया को इस मामले में गिरफ्तार किया था.

गौरतलब है कि रेटिंग एजेंसी बार्क ने कुछ चैनलों द्वारा टीआरपी से छेड़छाड़ करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी.ज्ञात हो कि कुछ घरों में दर्शकों की संख्या का पता लगाकर टीआरपी मापी जाती है और दर्शकों की सँख्या के आंकड़े से चैनल विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करते हैं. ऐसे आरोप लगे हैं कि इन घरों में से कुछ को रिश्वत दी जाती थी कि वे कुछ खास चैनलों पर जाएं ताकि उनकी टीआरपी बढ़ सके. 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!