October 27, 2026

मुख्यमंत्री का 10 मई को लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

bhupesh baghel

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 मई को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सरगुजा जिले के विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के ग्राम सहनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11.15 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम सहनपुर से दोपहर 12.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.55 बजे ग्राम करजी कतकालो के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम बटवाही के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.05 बजे ग्राम बटवाही से प्रस्थान कर 4.25 बजे अम्बिकापुर के महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे। उसके बाद शाम 5 बजे अम्बिकापुर के अजिरमा के गोंडवाना भवन में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे सर्किट हाऊस अम्बिकापुर में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!