October 27, 2026

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक संतप्त श्री आलोक चंद्राकर और उनके परिजनों को बंधाया ढांढस

cm-chandrakar1

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के प्रवास के दौरान पूर्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आलोक चंद्राकर के घर पहुंच कर उनके सुपुत्र लक्ष्य चंद्राकर के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लक्ष्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और श्री आलोक चंद्राकर और उनके शोकसंतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी मुख्यमंत्री के साथ थे। गौरतलब है कि होली के दिन बरोंडाबाजार तालाब में नहाते समय तीन नवयुवक डूब गए थे, जिनमें लक्ष्य चंद्राकर भी थे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!