October 29, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन

cm-patel naman

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री शहीद श्री नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि श्री पटेल ने छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाईयों तक ले जाने का सपना देखा था। वे जमीन से जुड़े लोकप्रिय, कुशल जन-नेता थे। उनका जाना छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह और विधायक श्री पुरषोत्तम कंवर भी उपस्थित थे ।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!