October 24, 2026

CG – कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की नौकरी गई : डॉ शाहीद अली की सेवा समाप्ति का आदेश जारी

SHAHEED ALI

रायपुर। राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शाहिद अली को नौकरी से निकाल दिया गया। गुरुवार को उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश यूनिवर्सिटी के कुलसचिव चंद्रशेखर ओझा ने जारी किया।

जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ लोक आयोग की अनुशंसा पर उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों से गठित सूक्ष्म जांच समिति की रिपोर्ट और विश्वविद्यालय के 58वीं कार्य परिषद की आपात बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। यूनिवर्सिटी के कुलपति बलदेव भाई शर्मा के निर्देशों पर यह आदेश जारी करते हुए डॉक्टर शाहिद अली की सेवा खत्म कर दी गई है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!