October 21, 2026

CBI बताए, सुशांत ने आत्महत्या की या हत्या हुई : गृहमंत्री अनिल देशमुख

sus-deshmukh

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि लोग पिछले डेढ़ महीने से सीबीआई जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या से हुई थी या उनकी हत्या हुई थी? यह अब भी एक पहेली है। 

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले की बहुत अच्छी तरह से जांच कर रही थी, लेकिन अचानक मामला सीबीआई को सौंप दिया गया. सीबीआई को जल्द से जल्द सुशांत मामले में अपने निष्कर्ष को सार्वजनिक करना चाहिए.

इससे पहले 30 सितंबर को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक बयान जारी कर कहा था कि एक राष्ट्रीय पार्टी ने सुशांत मामले में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र की छवि खराब करने का काम किया है. यह काम बिहार विधानसभा चुनाव में फायदा उठाने की नीयत से किया गया.बता दें कि 14 जून, 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की उनके बांद्रा स्थित घर में संदिग्‍ध परिस्‍थतियों में मौत हो गई थी. सुशांत का शव उनके कमरे के पंखे से लटका हुआ मिला था. 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!