October 22, 2026

एशिया कप सॉफ्टबॉल : श्रम निरीक्षक सियाराम एशिया कप सॉफ्टबॉल जापान में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

image-1-17

रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रम निरीक्षक सियाराम पटेल एशिया कप सॉफ्टबॉल जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता दिनांक 25 जून से 30 जून तक जापान में आयोजित होना है. छत्तीसगढ़ से दो खिलाड़ियों को इंडिया टीम में सिलेक्शन किया गया है.

छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल लगतार सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में 10 वर्षों से मेडल जीत रही है. सियाराम पटेल 5 गोल्ड मेडल 1 कंस्य पदक जीत चुके हैं, जिसके आधार पर उनका चयन 2018 में भी एशियन चैंपियनशिप इंडोनेशिया में हो चूका है. जापान जाने से पहले सभी खिलाड़ियों को दिल्ली में शिविर लगाया जाएगा. इस प्रतियोगिता में देश से कुल 80 खिलाड़ियों द्वारा चयन प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में भाग लिया गया था, जिसके बाद महाराष्ट्र ईव पांडिचेरी कैंप में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर 16 के टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!