October 30, 2026

CG – शराबी महिला का मर्डर : नशे में गाली देते आ रही थी महिला, गाली सुन भड़क गई दूसरी महिला, गुस्से में कर दिया कत्ल

image-62-3

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बड़ी खबर है. दो महिलाओं के आपसी विवाद में एक की हत्या हो गई. इस कत्ल की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

दरअसल, महिला शराब के नशे में सामने से आ रही दूसरी महिला को अभद्र गालियां दे रही थी. गालियां सुनकर पास में रखे गड़ासे से आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बलंगी पुलिस चौकी अंतर्गत नवाटोला का पूरा मामला है. वहीं घटना के बाद आरोपी महिला खुद बलंगी पुलिस के पास पहुंच गई और घटना की जानकारी दी.

बता दें कि मामले में बलंगी पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!