October 29, 2026

CG : घर में मिली चार लाशें; फंदे पर लटका मिला पति, पत्नी और बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले

MSDDDDDDDD

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर आ रही हैं। जहाँ बुधवार को एक ही परिवार के 4 लोगों के एक साथ डेडबाडी मिले हैं. मृतकों में पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. खबर के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक जिले के बागबाहरा में शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी के H-2 बिल्डिंग के अपने मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42 वर्ष) का शव फंदे पर लटकता मिला, जबिक उसकी पत्नी भारती पटेल (38 वर्ष), बेटी सेजल पटेल (11 वर्ष) और बेटे कियांश पटेल (04 वर्ष) के शव फर्श पर पड़े मिले हैं. सूचना मिलने पर SP समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय बागबाहरा मे प्यून ( भृत्य ) के पद पर कार्रयरत था. आज जब उनकी लाश मिली तो घर घर अंदर से बंद था. आशंका है कि बसंत पटेल ने अपने परिवार को जहर देकर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. फिलहाल बागबाहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. इसके साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!