October 25, 2026

CG : थानेदार की मौत; पिछले महीने ही हुई थी पोस्टिंग, हार्ट अटैक आने पर हॉस्पिटल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत

TI

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले के बड़े डोंगर थाना में पदस्थ थाना प्रभारी की हार्टअटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, सोमवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसपी ने पिछले ही महीने उनको थाना प्रभारी नियुक्त किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत थाना प्रभारी का नाम राजेंद्र यादव था। वह कोंडागांव के रहने वाले थे। वह बड़े डोंगर थाने में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। पिछले माह ही उनकी पदस्थापना हुई थी। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव आरक्षक के तौर पर पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले माह ही उन्हें एसपी अक्षय कुमार ने थाना प्रभारी का पदभार सौंपा था। मंगलवार को थाना प्रभारी का अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!