October 28, 2026

CG : राजधानी में हवाई फायरिंग; सोशल मिडिया में युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BeFunky-design-10-1

रायपुर। राजधानी में हवाई फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे पकड़ा. मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है.

बता दें कि, 30 वर्षीय लाली उर्फ लखविंदर सिंह ने बुधवार को अविनाश प्राइड के पास खुले आसमान में हवाई फायरिंग की थी. इसका वीडियो पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखविंदर सिंह को कल गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर मय खाली खोखे जब्त कर अपराध क्र. 12/2024 धारा 27, 30 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की. साथ ही लाइसेंस नीरस्त करने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!