April 30, 2026

Accident Breaking : अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की हुई टक्कर, 5 लोगों की मौत

acci

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और एक दर्जन के करीब लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस समेत तमाम आला अधिकारी आनन-फानन मौके पहुंचे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर बूथ नंबर चार के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुई बस एक निजी बस है और यह लखनऊ से अम्बेडकरनगर की तरफ जा रही थी। हादसा इतना खतरनाक था कि बस ट्रक के नीचे दब गई। हादसे के बाद अब मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इस घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा घायलों का निशुल्क इलाज भी करवाया जाएगा। मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  

error: Content is protected !!