October 25, 2026

छत्तीसगढ़ में इस दिन से समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी, मंत्रिमंडल उपसमिति ने लिया निर्णय

dhan kharidi

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी. ये निर्णय मंत्रिमंडल की उपसमिति की बैठक में लिया गया है. बैठक की अध्यक्षता खाद्य मंत्री अमरजीत ने की. बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ बारदाने की उपलब्धता और समर्थन मूल्य पर खरीदी की कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गयी. 


बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर ने मीडिया को धान खरीदी के बारे में लिये फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की उपसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. एमएसपी पर धान की खरीदी होगी. 15 क्विंटल प्रति एकड़ की दर पर धान खरीदी होगी. बहुत जल्द बारदानों का भी व्यवस्था की जाएगी.
सोमवार को धान खरीदी के संबंध में मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक सर्किट हाउस में हुई. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे. 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!