June 22, 2026

दो मौतें : तालाब में डूबे दो मासूम; नहाते-नहाते गहराई में चले गए, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

BEMETARA CHIKITSALAY

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दुखद खबर निकल कर सामने आ रही हैं। जिला मुख्यालय से महज़ दस किमी दूर स्थित ग्राम भैसा में तालाब में डूबने से 2 मासूम की मौत हो गई। दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, इसी दौरान गहराई में जाने से दोनों की मौत हो गई है।

काफी देर तक जब दोनों अपने घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोज-बीन शुरू की, तब जाकर पता चला कि, दोनों मासूमों के कपड़े तालाब के किनारे पड़े हुए हैं। इसके बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

error: Content is protected !!