August 26, 2026

नाले में फंसी गाड़ी, ड्राइवर की मदद करने वालों ने देखा सीट में छिपाकर अंदर रखे थे संदिग्ध पैकेट, पुलिस ने जब्त किया 5 क्विंटल गांजा

ccrriimmee

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कार्रवाई करते हुए नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। एक सफेद गाड़ी अनियंत्रित होकर नाली में फंस गई। जिसके बाद चालक परेशान हो गया। लोग मदद के लिए पहुंचे तो वह मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

गाड़ी के अंदर था गांजा
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में गांजा मिला। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद पासिंग स्कॉर्पियो एक नाली में फंस गई थी। वाहन के फंसने के बाद चालक कुछ समय के लिए वहां रुका, लेकिन आसपास मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक होने पर लोगों ने वाहन की जांच की, जिसके बाद अंदर गांजा देखकर वे हैरान रह गए। गाड़ी में करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है।

जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी सटीक कीमत और गांजे के स्रोत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

गरियाबंद में हुई थी बड़ी कार्रवाई
इससे पहले सोमवार को गरियाबंद पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को उनसे लगभग दो करोड़ रुपये कीमत का 400 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई ‘‘ऑपरेशन निश्चय’’ के तहत की गई। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर, देवभोग थाने की टीम खुटगांव नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी उन्होंने ओडिशा से आ रहे एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन की छत पर काले तिरपाल के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक संतोष अनंता मोहिते और ट्रक में सवार सुमित सुभाष थोड़वे हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। दोनों महाराष्ट्र के निवासी हैं।

गांजे के साथ अन्य सामग्री भी बरामद
पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल पर उनके आगे चल रहे दो लोग ट्रक को रास्ता दिखा रहे थे। इस जानकारी के आधार पर, पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोका और महाराष्ट्र के रहने वाले पंकज अनंता मोहिते और ओडिशा के कालाहांडी जिले के जालंधर खम्हारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 400 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन, 1.50 लाख रुपये नकद, एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!