September 18, 2026

भ्रष्टाचार के पैसों से खरीद-फरोख्त तक उतर आई भाजपा : शैलेष नितिन

shailesh-nitin-trivedi

रायपुर। मध्यप्रदेश के घटनाक्रम पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि लगातार राज्य पर राज्य भाजपा के हाथ से निकलते जा रहे है। पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश राजस्थान अब फिर महाराष्ट्र, झारखंड में भाजपा को हार का मुह देखना पड़ा। इसी बौखलाहट में भाजपा ने विपक्ष की निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने की साजिश रची है।भाजपा की साजिश बेनकाब हो चुकी है। छत्तीसढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश की निर्वाचित कांग्रेस सरकार भाजपा की निशाने पर है। भाजपा अब भ्रष्टाचार के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पैसों से खरीदफरोख्त तक नीचे उतर आई है। भाजपा खुलम खुला 25-25 करोड़ में विधायक खरीदने में लगी है। यह कालाधन इतनी बड़ी मात्रा में नगद में कहां से आ रही है, मोदी जी को बताना चाहिये। भाजपा जनादेश का अपमान कर रही है। निर्वाचित राज्य सरकारों को अस्थिर करने की भाजपा की रणनीति का विफल होना और बेनकाब होना तय है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!