October 28, 2026

कार्य में लापरवाही, बेमेतरा सिटी कोतवाली TI को SSP ने किया सस्पेंड

bemetara

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने शनिवार को टीआई दुलेश्वर चंद्रवंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। टीआई दुलेश्वर चंद्रवंशी वर्तमान में बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी थे। एसएसपी कार्यालय बेमेतरा से जारी आदेश में बताया गया है कि दुलेश्वर चंद्रवंशी द्वारा अपने शासकीय कार्य के विपरीत, अशोभनीय व संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इन्हें रक्षित केन्द्र बेमेतरा में आगामी आदेश तक अटैच कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते आदि की पात्रता होगी। बता दे कि इसी साल जनवरी माह में दुलेश्वर चंद्रवंशी एसआई से प्रमोट होकर टीआई बने है। बेमेतरा थाना प्रभारी से पहले दुलेश्वर चंद्रवंशी नवागढ़ थाना प्रभारी थे। इन्हे 31 मार्च के बाद बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना का प्रभार दिया गया था।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!