April 30, 2026

आईटी छापा : एक्ट्रेस तापसी पन्नू और निर्माता अनुराग कश्यप के घर पहुंची अफसरों की टीम, टैक्स चोरी का आरोप

abcdefgh

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर बुधवार को इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। इनमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मनटेना शामिल हैं। इन पर टैक्स चोरी का आरोप है। शहर में 22 जगह कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी फैंटम फिल्म्स से जुड़ी है।

मधु मनटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwaan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। यह सभी फैंटम फिल्म्स से जुडे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को फैंटम फिल्म्स कंपनी के कामकाज और लेनदेन में गड़बड़ी का शक है। जांच में मिले दस्तावेज और सबूतों के आधार पर कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है।

error: Content is protected !!