October 28, 2026

रायगढ़ : किडनैप हुए बच्चे को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया सकुशल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

child

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की टीम ने कल शाम 6 बजे किडनैप हुए 12 साल के बच्चे को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा पुलिस कर रही हैं।

बता दें कि रायगढ़ जिले के धरमजयढ़ क्षेत्र के रैरूमा चौकी अंतर्गत बीति शाम 6:00 बजे ढोली गांव के एक 12 वर्षीय बालक को अज्ञात नकाबपोशो द्वारा अपहरण कर लिया था। और अपहरणकर्ताओं ने 5 लाख की फिरौती भी मांगी थी। 

घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा सहित पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंचे थे। और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश के अनुसार चारों ओर नाकेबंदी की गई थी तथा अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही थी, और पुलिस को सफलता मिली।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!