October 21, 2026

छिंदवाड़ा को तोड़कर एक और जिला बनाने की तैयारी, राजस्व विभाग ने मंगाया प्रस्ताव

VALLABH BHAVAN

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक और नया जिला बहुत जल्द अस्तित्व में आने वाला है। प्रदेश के छिंदवाड़ा को तोड़कर एक और जिला बनाने की तैयारी चल रही है। यदि ऐसा हुआ तो अब प्रदेश में 55 नहीं कुल 56 जिले हो जाएंगे।

जानकारी के अुसार राजस्व विभाग ने कलेक्टर छिंदवाड़ा को पत्र लिखकर इसके लिए प्रस्ताव मंगाया है। छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव विधानसभा को जिला बनाने की कवायद चल रही है। विधानसभा चुनाव के पहले पांढुर्णा-सौंसर को मिलाकर पांढुर्णा जिला बनाया जा चुका है। वहीं सतना जिले के मैहर और रीवा जिले के मउगंज को भी जिला बनाया गया है। नए तीन जिले को मिलाकर एमपी में वर्तमान में कुल 55 जिले हैं।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!