October 21, 2026

OMG : सिलेंडर के साथ हुई सांप की ‘होम डिलीवरी’, मचा हड़कंप

unnamed

फतेहाबाद।  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर की प्रभाकर कॉलोनी में एक बैंक कर्मी के घर पर सिलेंडर चेंज करने के लिए जब महिला रिफिल सिलेंडर घर के अंदर लेकर गई तो सिलेंडर के निचले हिस्से में करीब 3 फुट का एक सांप फंसा हुआ दिखाई दिया।  सिलेंडर के निचले हिस्से में जैसे ही सांप दिखा पूरे घर में हड़कंप मच गया। 


इसके बाद आनन-फानन में वन्य जीव संरक्षक डॉ. गोपी को सांप के बारे में जानकारी दी गई।  वन्यजीव संरक्षक डॉ. गोपी ने तुरंत प्रभाकर कॉलोनी के इस घर पर पहुंचकर सिलेंडर के नीचे से सांप को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।  हालांकि सिलेंडर के नीचे फंसा मिला सांप जहरीला नहीं था और रंग बदलने वाली प्रजाति का यह सांप पाया गया। 


लेकिन इस तरह सिलेंडर के नीचे सांप फंसा हुआ देखकर वन्यजीव संरक्षक डॉ. गोपी भी हैरान रह गए और उन्होंने इसका एक वीडियो बनाकर वायरल किया ताकि घर पर गृहणी, लोग सिलेंडर डिलीवरी लेते हुए या सिलेंडर चेंज करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. डॉ. गोपी के मुताबिक फिलहाल बारिश का मौसम है और ऐसे मौसम में कई बार सांप सिलेंडर के नीचे साथ में फंसकर आ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!