October 21, 2026

उत्तर प्रदेश : घर का किराया न दे पाने पर मकान मालिक ने विधवा को पेड़ से बांधकर पीटा

woman_beaten-sixteen_nine

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने देने वाली घटना घटी है. मकान का किराया नहीं दे पाने के कारण मकान मालिक ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर विधवा को पेड़ से बांधकर पीट दिया. इतना ही नहीं विधवा का सारा सामान भी घर से बाहर फेंक दिया गया.

इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को छुड़ाया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. हमीरपुर के जेल तालाब इलाके में रहने वाली शोभा देवी के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है. वो भागीरथ प्रजापति के मकान में किराए पर रह रही थीं. मजदूरी करने वाली शोभा देवी कोरोना काल में काम नहीं मिल पाने की वजह से कई महीनों से मकान का किराया नहीं दे पा रही थीं. 

किराया न मिलने से नाराज मकान मालिक ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर शोभा देवी को जबरन मकान से बाहर निकालकर पेड़ से बांध दिया. शोभा देवी का सारा सामान भी घर के बाहर फेंक दिया गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शोभा देवी को बचाया.  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!