October 20, 2026

रायपुर : पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

rap

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे ग्राम चरौदा में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।  पीड़ित का आरोप है कि चरौदा में रहने वाले रवि सोनवान नामक युवक ने उसे चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।  फिलहाल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। 

दरअसल, इस घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. मां ने जब बच्ची से इस बारे में पूछा, तो उसने बताया कि रवि सोनवान ने उसकी आबरू लूट ली है।  बच्ची के परिवार ने पुलिस थाना धरसीवा में आरोपी रवि के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  वहीं धरसीवा पुलिस ने तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी रवि सोनवान को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!