October 27, 2026

बोनस को लेकर शुरू हुआ बिचौलियों का खेल, धनवार बॉर्डर से एक ट्रक अवैध धान जब्त

blram

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान की खरीदी शुरू होने वाली है. लेकिन इससे पहले ही बलरामपुर में बिचौलिये सक्रिय हो गए हैं. झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश 3 राज्यों से घिरे हुए बलरामपुर जिले में अवैध धान की आवक शुरू हो गई है. राज्य की सीमा से अवैध धान बलरामपुर जिले में लाया जा रहा है.

बसंतपुर पुलिस की टीम ने राजस्व की टीम के साथ अवैध धान परिवहन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. धनवार बैरियर से एक ट्रक अवैध धान जब्त किया गया है. ट्रक में कुल 632 बोरी धान लोड था, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.

धनवार बैरियर के पास ट्रक की जांच कर रही टीम ने जब ट्रक ड्राइवर से धान के संबंध में दस्तावेज मांगे. ड्राइवर के पास धान के संबंध में कोई भी उचित दस्तावेज नहीं थे, दस्तावेज नहीं मिलने पर जांच टीम ने ट्रक को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है. बता दें कि पिछले 1 सप्ताह के अंदर बलरामपुर में अवैध धान के मामले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले रामानुजगंज पुलिस ने चार ट्रक अवैध धान जब्त किए थे.  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!