October 22, 2026

मुख्य सचिव आरपी मंडल को मिलेगा छह महीने का एक्सटेंशन… राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

CS-mandal1

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल को एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को भेज दिया गया है. राज्य सरकार ने कोरोना काल में प्रदेश की विपरित परिस्थिति का हवाला दिया है. सीएस मंडल 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।  


जानकारी के अनुसार, 87 बैंच के आईएएस अधिकारी आरपी मंडल को छह महीने का एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से करीबन महीने भर पहले भेजा गया है. इसमें कोरोना काल के दौरान प्रदेश की विपरित परिस्थितियों के साथ सीनियर अफसरों की कमी का हवाला दिया गया है. राज्य सरकार एक्सटेंशन की उम्मीद लगाए हुए है, क्योंकि इसके पहले गुजरात सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव अनिल मुकीम को छह साल एक्सटेंशन देने के लिए इसी तरह का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, जिसे केंद्र ने मंजूर कर लिया है. 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!