October 24, 2026

छत्तीसगढ़ : एनकाउंटर में 14 से ज्यादा नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

NAXAL ENCOUNTER11

गरियाबंद। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में 14 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद इलाके में हुई है। पुलिस ने बताया है कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है।

लगातार जारी है ऑपरेशन
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों का अभियान 24 घंटे से ज्यादा समय से जारी है। इससे पहले सोमवार को मुठभेड़ हुई थी जिसमें महिला नक्सलियों की मौत हुई थी। वहीं, सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था। इसके बाद सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें 14 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

अभियान में कौन-कौन शामिल?
सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व वन में बड़ी संख्या में नक्सलियों या माओवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। ये इलाका ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के बॉर्डर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित है। इसके बाद 19 जनवरी को रात में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ जारी इस अभियान में छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (DRG), सीआरपीएफ और ओडिशा से SOG की संयुक्त टीम शामिल है।

और बढ़ सकती है संख्या?
सोमवार को अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और एक ‘सेल्फ लोडिंग’ राइफल मिली थी और बारूदी सुरंग का पता चला था। उन्होंने बताया कि मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ सकती है। रायपुर क्षेत्र के पुलिल IG अमरेश मिश्रा ने बताया है कि इस मुठभेड़ में कई शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!