March 10, 2026

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हो सकती है बेमौसम बारिश

29_02_2020-mausam01

रायपुर। दक्षिण राजस्थान के उपरी हिस्से में बने चक्रवात का घेरा धीरे-धीरे पूर्व दिशा की ओर बढ़ने लगा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में एक बार फिर मौसम के करवट लेने की चेतावनी दी है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह ठंड का अहसास होने लगा था। जो दिन के तापमान में वृद्धि के साथ ही अब गर्मी का अहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो व तीन मार्च तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक है। इस वजह से भी आने वाले दिनों में यहां भी इसका असर दिख सकता है।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभाग में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। आगामी दो दिन में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!