April 27, 2026

व्हाट्सएप की लड़ाई के बाद चप्पल से पिटाई, पंचायत सहायक ने साथी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; VIDEO वायरल

prayag

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के भगवतपुर ब्लॉक में एक महिला पंचायत सहायक द्वारा किया गया हाईवोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने एक अन्य पंचायत सहायक के साथ जमकर मारपीट की।

यह घटना तब हुई जब महिला अपने दो साथियों के साथ ब्लॉक परिसर में पहुंची। उसने आते ही वहां मौजूद एक अन्य पंचायत सहायक के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपनी चप्पल उतार ली।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रयागराज के भगवतपुर ब्लॉक परिसर में हुई। एक महिला पंचायत सहायक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ ब्लॉक पहुंची। वहां मौजूद दूसरे पंचायत सहायक से उसका विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक अपनी चप्पल निकालकर सामने वाली पंचायत सहायक को दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगी।

इस पूरी घटना को महिला के साथ आए युवकों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह आक्रोश में है और हाथ में चप्पल लेकर पंचायक सहायक को पीटने के लिए दौड़ रही है।

व्हाट्सऐप पर शुरू हुआ था विवाद
सूत्रों के मुताबिक, दोनों पंचायत सहायकों के बीच पिछले कई दिनों से व्हाट्सऐप ग्रुप पर विवाद चल रहा था। महिला लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही थी, जिसका जवाब दूसरी ओर से भी दिया जा रहा था। इसी विवाद के चलते महिला ने धमकी दी थी कि वह सामने आकर सबक सिखाएगी।

error: Content is protected !!