October 24, 2026

CG : सड़क किनारे दिखा भालुओं का जोड़ा; राहगीर ने बनाया वीडियो, इलाके में अलर्ट जारी

BHALU

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद वनपरिक्षेत्र में एक बार फिर भालू दिखा। ग्राम झलमला से घोटिया मार्ग पर देर रात भालुओं का जोड़ा दिखा। रास्ते से गुजर रहे वाहन चालक ने वीडियो बनाया। वायरल वीडियो के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

https://twitter.com/janrapat/status/1891039265133396466

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम झलमला से घोटिया मार्ग पर देर रात भालुओं का एक जोड़ा देखा गया। रास्ते से गुजर रहे वाहन चालक ने वीडियो बनाया। वीडियो सामने आने के बाद वन अमला अलर्ट मोड पर है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वहीं भालुओं को पकड़ने की भी कोशिश की जा रही है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!